एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर को एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प में एक कैदी की हत्या कर दी गई।

घायल दीपक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दीपक शकूरपुर दिल्ली का निवासी था। उसकी छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था।

डीसीपी विचित्र वीर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से ही जानकारी मिली थी।

यह वारदात तिहाड़ के जेल नंबर तीन में शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास हुई।

दीपक अंडर ट्रायल कैदी था, वह 2018 में पश्चिम विहार थाना में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था। वह जेल में सेवादार के रूप में काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights