दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज आज यानी बुधवार दोपहर तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था हालांकि केजरीवाल ने पद नहीं छोड़ा है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाना जारी रखेंगे। इस मुलाकात में केजरीवाल और भारद्वाज के बीच संभावित राजनीतिक मामलों और राज्य के विकास की चर्चा होने की उम्मीद है।

दोनों नेताओं की यह मुलाकात आज दोपहर में तिहाड़ में होगी। इस मुलाकात के दौरान सीएम केजरीवाल सरकार चलाने को लेकर कोई बड़ा निर्देश दे सकते है। इससे पहले भी उन्होंने अपने मंत्रियों को जेल से निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों को पानी की आपूर्ति और सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों के समाधान के लिए संदेश भेजा था। उन्होंने पार्टी विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और वहां के लोगों की मदद करने को भी कहा था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights