सामाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में एक डॉक्टर की हत्या को लेकर भाजपा सरकार को टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि ये कोई सरकार चल रही है। एक डॉक्टर की हत्या हो जाती है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुलडोजर की स्टेयरिंग भाजपा के हाथ में है। जब भाजपा के लोग फंसने लगते हैं तो बुलडोजर की चाबी खो जाती है।
CHC जयसिंहपुर पर तैनात डॉ. घनश्याम त्रिपाठी की शनिवार शाम दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। यही नहीं दबंगाई दिखाते हुए टेंपो पर लादकर घर भिजवा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि हत्या जमीन के विवाद में हुई है और इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं।

SBSP चीफ ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी में हुए उपचुनाव में कई भावी मंत्री हार गए हैं। हम भाजपा के करीबी लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे। राजभर से हमारी कोई बात नहीं हो रही है। अब इस मुद्दे को यहीं खत्म कर दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights