सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, डॉ. अजय साहनी सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,डॉ. विपिन ताडा सहारनपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर के पर्यवेक्षण में दुर्घटनाओं/यातायात उल्लंघनो में कमी ले जाने हेतु यातायात प्रभारी अमित तोमर द्वारा दिनांक 25/05/24 से एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाते हुए अभियान के तीसरे दिन आज दिनांक 27/05/24 तक को जनपद में संचालित 70 ऑटो रिक्शा (कुल-185 ऑटो रिक्शा) के पिछले डालें एवं दाहिनी खिड़की को स्थाई रूप से बंद कराया गया तथा ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात संबंधी नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि वह सभी स्वयं ही अपने ऑटो रिक्शा की दाहिनी खिड़की एवं पिछले डाले को स्थाई रूप से बंद रखें जिससे होने वाली किसी भी दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके, अपने वाहनों की दोनों नंबर प्लेट प्रदर्शित रखते हुए ही वाहन का संचालन करें ।
दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने एवं उल्लंघनों में अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान भविष्य में भी प्रचलित रहेगा।
