बदायूं के मुड़िया धुरेकी में एक टावर पर भगवा ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाया गया, जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस ने पहले इस्लामिक झंडा उतरवाया, फिर भगवा ध्वज भी उतरवा दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और टावर पर तिरंगा झंडा लगवाया।
यह घटना थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में हुई। बीएसएनएल के टावर पर पहले से लगे भगवा ध्वज को फाड़कर अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात इस्लामिक झंडा लगा दिया। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस व हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। इसके बाद झंडे को उतरवाकर भगवा ध्वज लगवाया गया।हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कुछ खुराफाती तत्वों के नाम भी शामिल किए गए। पुलिस ने टावर से इस्लामिक झंडा उतरवा दिए। बाद में भगवा ध्वज भी उतरवा दिया गया। भगवा ध्वज उतारे जाने का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया तो मौके पर एसडीएम बिसौली को भी आना पड़ा। इसके बाद भी लोग इस्लामिक झंडा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
बाद में टावर पर तिरंगा झंडा लगवाकर एसडीएम ने मामले को शांत कराया। एसएचओ जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयार की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।इस घटना ने बदायूं में सांप्रदायिक तनाव फैला दिया है। पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और टावर पर तिरंगा झंडा लगवाया।
