मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में आज यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के टंढेडा में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. सुबह आठ बजे तक बूथ पर कोई वोट ही नहीं पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights