वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई (ASI) सर्वे को लेकर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट मुस्लिम पक्ष की याचिका पर फैसला आ गया है। हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया है और ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इंकार किया गया है। आज या फिर कल से यह सर्वे शुरू हो सकता है। जिससे हिंदू पक्ष को एक बड़ी राहत मिली है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
