आम आदमी पार्टी को इन दिनों झटके पर झटका लग रहा है। पहले ED ने AAP सुप्रीमो और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी भी ED की रिमांड में हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी जेल में बंद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के चलते CBI ने भी दिल्ली के पूर्व मंत्री और पूर्व जेल अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जांच की अनुमति मांगी थी। दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन साल भर से जेल में बंद हैं। तत्कालीन जेल अधीक्षक राज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ही दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के कहने पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights