उत्तर प्रदेश के बरेली आज (3 अक्टूबर) को जुमे की नमाज के चलते हाई अलर्ट पर है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। शहर में पुलिस-PACऔर RRF के 8500 जवान तैनात किए गए हैं।  वहीं, इंटरनेट सेवाएं भी फिर बंद कर दी गई। इस बीच मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ने और किसी प्रदर्शन में शामिल ना होने की अपील की है।

बरेली में एक हफ्ते पहले जुमे की नमाज के दिन यानी 26 सितंबर को हिंसा भड़की थीं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की थी। बरेली हिंसा पर पुलिस का एक्शन लगाता जारी है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान को हिंसा की कथित प्लानिंग में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसको लेकर अबतक कुल 81 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

वहीं, आज जुमे की नमाज को देखते हुए बरेली में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बरेली को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनात की गई है। इलाके में निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने घरों की छतों से पत्थर हटा लें। किसी के घर पर पत्थर मिले तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights