रेलवे स्टेशन के सामने अवैध रूप से धार्मिक स्थल व मीट की दुकानों का अवैध निर्माण एवं मंदिर के सामने से मीट की दुकान हटाए जाने को लेकर एक मांग पत्र राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।
सोमवार को डीएम कार्यालय पर ज्ञापन राष्टीय संयोजक संजय अरोरा के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन के सामने धार्मिक स्थल एवं धार्मिक स्थल में ही मीट की दुकान बिना परमिशन के अवैध रूप से खसरा नंबर 931 सरकारी अभिलेखों में एमडीए के अधिकारियों की मिली भगत से बिना नक्शा पास अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञापन में सरकारी अभिलेखों का निरीक्षण करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन के बाद सभी पदाधिकारी ने निर्णय लिया कि अगर जल्द शहर में मीट के होटलो को बंद नहीं किया जाता तो राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता होटलो के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा, सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, संजय गोस्वामी, चौधरी शिवपाल सिंह, अमरीश शर्मा, श्याम वर्मा, प्रमोद वर्मा, राजकुमार गर्ग, सरदार जागन सिंह, अंकित पाल, साहिल अरोरा, संदीप कौशिक, आशुतोष खन्ना, संजीव वर्मा, संजीव शर्मा, सुंदर सैनी, नवीन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
