नई दिल्ली। दस साल पहले हुए एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में आदित्य पंचौली के बेटे सूरज पंचौली को सीबीआई कोर्ट न बरी कर दिया है। दस साल बाद आए फैसले में जिया खान के परिजनों को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, वर्ष 2013 मेंं एक्ट्रेज जिया खान का शव उनके कमरे में मिला था। इसके बाद सूरज पंचौली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। यह आरोप जिया खान की मां राबिया ने लगाया था। इसके बाद केस चल पड़ा, लेकिन सीबीआई को इस संबंध में कोई सबूत नहीं मिला, जिसके चलते सूरज पंचोली को केस से बरी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights