उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने होली को लेकर एक विवादित बयान दिया है। फतेहपुर पहुंचे संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को होली से दिक्कत है, वे देश छोड़कर कहीं और चले जाएं। मंत्री संजय निषाद के इस बया से हड़कंप मच गया है।

संजय निषाद ने आगे कहा कि होली आपसी समरसता और भाईचारे का पर्व है। इसे लेकर किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को समस्या है तो वह इस देश छोड़कर जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातनी संस्कृति को हर किसी को मानना ही पड़ेगा। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मंत्री ने सीओ अनुज चौधरी का किया समर्थन 
इसके अलावा संजय निषाद ने संभल सीओ अनुज चौधरी के होली वाले बयान को लेकर प्रदेश में चल रहे सियासी घमसान पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उनका समर्थन किया। बता दें कि सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि साल में 52 बार जुमा और एक बार होली आती है।

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री संजय निषाद ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सभी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार लड़े थे तो हाफ हुए थे। इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे तो पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। वहीं संजय निषाद ने विपक्षी दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग मलाई चाट रहे हैं और सरकार के सलाहकार बनकर बदनाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights