उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सिपाही ने जान की परवाह किये बैगैर 20 फ़ीट नाले में कूदकर युवक की जान बचाई मिलाकर युवक और उसकी बाइक को बहार निकाला. जानकारी होने पर एसपी जयप्रकश सिंह ने पीआरबी में तैनात बहादुर सिपाही मनोज कुमार पाल को अपनी जान जोखिम में डाल युवक की जान बचाने के लिए सम्मानित किया.  सिपाही ने बताया की अब तक वह 10 से 12 ऐसे लोगों की जान बचा चुका है. आम लोगों ने भी सिपाही के इस हौसले पर उसको बधाई दी.

हसनगंज थाना क्षेत्र नवई और लालपुर के बीच एक घायल युवक को देखकर पीआरबी 6107 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार पाल ने पूछताछ की. युवक ने बताया की उसका रोड एक्सीडेंट हो गया है. वह घायल है और उसका साथी 20 फीट गहरे नाले में बाइक के साथ गिर गया है, उसकी जान बचा लो.

बताया जा रहा है की इतना सुनते ही सिपाही मनोज कुमार अपनी जान की परवाह किये बगैर वर्दी में ही गहरे नाले में कूद गए और घायल युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला और जान बचाई.

नाले से सिपाही को बाहर निकलते देख स्थानीय लोगों ने मिलकर नाले में गिरी बाइक को बाहर निकाला. घायल दोनों युवकों को सीएचसी हसनगंज में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

दोनों घायल युवक में एक की पहचान लखनऊ मटियारी के 22 साल के विवेक के रूप में हुई है और दूसरे की पहचान उन्नाव के कथा गांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है. दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमे एक युवक बाइक से कूद गया और दूसरा बाइक के साथ ही नाले में गिर गया.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights