प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस साल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग करेंगे। वह 20 जून को यहां पहुंच जाएंगे। इससे न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों को बल मिलने जा रहा है बल्कि आतंक के खिलाफ यह ऐसा ऐलान कि अब आतंकी कुछ भी कर लें लेकिन जम्मू कश्मीर में शांति और इकबाल आकर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवस को लेकर एक्स पर लिखा है कि ‘अब से 10 दिन बाद, दुनिया योग के 10वें अंतरराष्ट्रीय दिवस को मनाएगी, जो एकता और सद्भाव वाली एक शाश्वत प्रथा है। योग ने सांस्कृतिक, भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण की खोज में दुनिया में लाखों को एकजुट किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ताड़ासन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि इसका नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद है। इससे जहां शरीर को ज्यादा ताकत मिलती है, वहीं संतुलन बनाना भी आसान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights