जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक धार्मिक समारोह के दौरान एक मकान की दीवार ढह जाने से 13 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात कटरा के समीप सियोल गांव में हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए कटरा स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
