जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने 2001 में आज ही के दिन संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

आतंकवादियों को मुख्य इमारत में घुसने से पहले ही मार गिराया गया था।

संसद परिसर में हुए इस आतंकवादी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी, संसद सुरक्षा सेवा के दो सहायक और संसद के एक कर्मचारी तथा एक माली की जान चली गई थी।

सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके अनुकरणीय साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights