दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के जवान का शव मिला है। जवान सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं। जवान का गोलियों से छलनी शव सुरक्षा बलों ने बरामद किया। पुलिस ने कहा कि लापता हुए सेना के जवान हिलाल अहमद भट का शव अनंतनाग के उतरासू में सांगलान वन क्षेत्र से बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने जवान का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और शव मिलने के बाद उसे चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अगस्त 2023 में सेना का एक जवान छुट्टी के दौरान कश्मीर में अपने पैतृक कुलगाम जिले से लापता हो गया। बाद में वह पुलिस को मिल गया। लगभग 20 साल का वानी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अपने घर के पास से गायब हो गया। उनके परिवार और पुलिस के अनुसार, वह कुछ खाने का सामान खरीदने के लिए अपनी कार में कुलगाम के अस्थल स्थित अपने घर से निकले थे, क्योंकि अगले दिन उन्हें अपनी ड्यूटी फिर से शुरू करने के लिए लद्दाख लौटना था। कार थोड़ी दूरी पर खून के धब्बों के साथ लावारिस हालत में मिली थी। उन्होंने कहा कि वह शाम 7:30 बजे बाजार के लिए निकले थे और कुछ ही देर बाद हमें उनकी कार पर खून के निशान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights