सहारनपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाइनीज मांझे के प्रयोग की रोकथाम व चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी धर्मेंद्र गौतम के कुशल नेतृत्व मे जेल चौकी जनकपुरी इंचार्ज सुबोध कुमार एव पुलिस टीम द्वारा आज एक सूचना पर दो अभियुक्तगण- रिहान पुत्र अतीक अहमद निवासी चरवादारान थाना कुतुबशेर हाल निवासी मोहल्ला मेहन्दीसराय थाना मण्डी जनपद सहारनपुर व नदीम पुत्र इमाम अली निवासी मोहल्ला शमादार थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।जहाँ अभियुक्तगण के कब्ज़े से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा तथा प्लास्टिक की चाइनीज डोर भी बरामद हुई है।
जनकपुरी पुलिस ने चाइनीज मांझे के साथ दो दुकानदारों को किया गिरफ्तार
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Feb 26, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
