शामली पुलिस की छेड़छाड़ के आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसे अस्पताल भर्ती कराया है। अस्पताल में इसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी ने पहले पुलिस पर फायर किया था इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई।

शामली पुलिस के अनुसार कैरान में कुछ लड़कों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। इस घटना की जांच में छह लड़कों के नाम सामने आए। यानी छह लड़कों ने दुस्साहसिक ढंग से छेड़छाड़ की इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के ही अनुसार इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच एक आरोपी की लोकेशन पुलिस को मिल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पानीपत बाइपास से कंडेला की ओर जा रहा था।

आरोपी का चल रहा अस्पताल में उपचार

पुलिस के अनुसार जब आरोपी को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने इसे घेरा तो खुद को घिरता हुआ देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से गोली चलाई गई। गोली लगने से आरोपी घायल हुआ जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights