महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में तेंदुए के हमले में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कन्नड़ थाना क्षेत्र के भांबरवाड़ी गांव में मंगलवार रात हुई।

किशोर गांव के एक आश्रम में रहता था और पास में ही किसी को छोड़ने गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक तेंदुए ने किशार पर हमला कर दिया और उसे करीब 150 फुट तक घसीटता हुआ ले गया।

उन्होंने बताया कि किशोर के न लौटने पर बुधवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में उसका शव बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि वन कर्मियों ने शव का निरीक्षण करने के बाद किशोर की मौत तेंदुए के हमले से होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights