छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि उन्हें गोली मारी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पखांजुर कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब असीम राय दोपहिया वाहन चला रहे थे।

पखांजुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राय (50) निवर्तमान पार्षद और सत्तारूढ़ भाजपा की कांकेर जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे। चश्मदीदों के अनुसार, राय अचानक वाहन से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) सुंदरराज पी. ने मीडिया से कहा,”प्रथम दृष्टया, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़ित को प्रतिद्वंद्विता या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई होगी। हम हर संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights