मुजफ्फरनगर। सिसौली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि किसानों के हित में किए गए स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पुण्यतिथि पर किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान हमेशा महेंद्र सिंह टिकैत का ऋणी रहेगा। सिसौली में सोमवार को स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को सियासी, सामाजिक और अन्य तबकों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर सिसौली में यज्ञ और हवन का कार्यक्रम हुआ। सियासी दलों के नेताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत का जीवन संघर्ष से भरा रहा। उन्होंने कहा कि किसान हित में लड़ी गई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की संघर्ष की लड़ाई से किसानों को एक नया रास्ता मिला।

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान मसीहा को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके पद चिह्नों पर चलें। किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए जो रास्ता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अख्तियार किया था, उसी रास्ते पर आगे बढ़ें। इस मौके पर किसान मसीहा को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights