बीजेपी ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों पर चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव के बाद जनता को सिर्फ बदहाली मिलती है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 3 मिनट 52 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, “घमंडिया अलायंस के काले कारनामे के एपिसोड-4 में देखिए,कैसे कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां, चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े झूठे वादे करती हैं और चुनाव के बाद जनता को सिर्फ बदहाली मिलती है। ”

वीडियो में भाजपा ने विपक्षी गठबंधन पर फर्जी गारंटी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी अन्य पार्टियां चुनाव जीतने के लिए जनता से बड़े-बड़े और फर्जी वादे करती है और बाद में जनता को बदहाली मिलती है। वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि फर्जी और झूठे वादे करने के मामले में देश की नंबर वन पार्टी कांग्रेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights