मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने इस बार अब तक पिछले साल के मुकाबले नौ लाख क्विंटल चीनी का अधिक उत्पादन किया है। गन्ने की भी 113 लाख क्विंटल अधिक पेराई हुई है।

जिले की चीनी मिलों में 21 मार्च तक इस बार 810 लाख 43 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। चीनी का 82.32 लाख क्विंटल उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष 2021-22 में 21 मार्च तक केवल 697.36 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी और 73.91 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो पाया था।

गत वर्ष चीनी मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुआ था। अक्तूबर में अधिक बारिश होने के कारण सत्र देरी से प्रारंभ हुआ था। इस बार अक्तूबर के अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में सभी चीनी मिलों में पेराई प्रारंभ हो गई। सत्र जल्दी शुरू होने से गन्ने की अधिक पेराई हुई। इस बार कई चीनी मिलों की पेराई क्षमता भी बढी है, इसका भी असर हुआ है।

चीनी मिल चीनी उत्पादन
खतौली 18.9
तितावी 12.97
बुढाना 11.43
मंसूरपुर 10.23
टिकौला 15.98
खाईखेडी 5.99
रोहाना 3.37
मोरना 3.45
कुल योग 82.32

जिले में इस बार पेराइ्र सत्र सही समय पर शुरू हुआ है। इसी के साथ कई चीनी मिलों की पेराई क्षमता बढ़ी है। इस कारण गत वर्ष के मुकाबले अब तक गन्ने की अधिक पेराई हुई है और चीनी का अधिक उत्पादन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights