चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुबोध कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आज चेकिंग के दौरान पठेड चैक पोस्ट पर 02 वाहन ट्रक रजि0 नं0 UP 15-GT-5556 व ट्रक रजि0 सं0- UP15-CT 7422 पकड़े गए उक्त ट्रको के चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनो मे बिना किसी खनिज परिपत्र के ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था । दोनो वाहनों (ट्रको) को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

पुलिस व राजस्व टीम का विवरण—

  1. थाना प्रभारी विनोद कुमार, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
  2. उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
  3. है0का0 मोहित शर्मा, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
  4. संग्रह अमीन दिनेश सैनी , तहसील सदर, जनपद सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights