चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस द्वारा टीम द्वारा तीनअन्तर्राज्यीय स्मैक तस्कर किये गये गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया की चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात्रि मे दुमझेडा की तरफ से कच्चा पक्का रास्ता धौलाहेडी नदी का पुल जंगल ग्राम धौलाहेडी से 03 अभियुक्त अजीम पुत्र जरीफ निवासी गांव खुर्द थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर शाहबाज पुत्र जिकरमा निवासी घोघरेकी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ,शाहनूर पुत्र बुरहान निवासी ग्राम जलालपुर डाडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया है । अभियुक्तगण के कब्जे से 105 ग्राम अवैध स्मैक, 2570/- रूपये, 03 मोबाइल फोन व 02 मोटर साईकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 187/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
