बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
नाल पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात को करमीसर व बच्छासर के बीच एक चलती कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूद कर जान बचाई। किसी राहगीर ने पुलिस थाने में आग की सूचना दी। कार में आग लगने की सूचना पर थाने से हवलदार श्रवण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाई। दमकल ने आग को बुझाया। आग से कार पूरी तरह जल गई। हवलदार बिश्नोई ने बताया कि कार किसकी है, कार में कितने जने सवार थे, यह कहां जा रहे थे। इस बारे में कोई पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights