गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों में से दो शव आज सुबह बरामद हुए हैं। इनमें से एक शव महिला का और एक युवती का है। इनकी शिनाख्त की जा रही है, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज 9वें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे खोजबीन का अभियान जारी है।

रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव है। इनकी शिनाख्त की जा रही है, शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने कल बताया था कि सड़क खोलते समय मलबे के अंदर एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली और उसमें सवार 5 लोगों के शव भी बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights