गौतमबुद्ध नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसको शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

एजेंसी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार सुबह एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धोखा देने के शक में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना दादरी इलाके के रामपुर फतेहपुर गांव में हुई. मामले में आरोपी सोनू शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है.

8 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान शर्मा ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है. जिसके कारण दोनों में बहस हुई और फिर उसने उसे चाकू मार दिया.

पीड़िता की पहचान चंचल शर्मा (28) के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि दंपति की शादी आठ साल पहले हुई थी और वे गांव में किराए के मकान में रहते थे. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights