रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर बाइक सवार एक युवक ने तहलका मचा दिया। युवक बाइक पर एक लड़की को बिठाकर फर्राटा भरता दिखा। यह देख वहां मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन सकते में आ गया। आनन-फानन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। अब तक युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह मामला 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर 9 पर यात्री अहमदाबाद-गोरखपुर एक्‍सप्रेस ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। ट्रेन का समय शाम 4:50 का था, लेकिन वह 4 घंटे लेट यहां पहुंची। प्लेटफार्म पर भीड़ मौजूद थी। लोग ट्रेन से उतर रहे थे तो कई यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में थे। इसी बीच भीड़ को चीरता हुआ एक बाइक सवार वहां पहुंचा। ट्रेन से उतरी एक लड़की को उसने बाइक पर पीछे बैठाया और फर्राटा भरते हुए बड़े शान से निकल गया। यह देख वहां मौजूद यात्री भौचक्के रह गए।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=NavbharatTimes&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2007363088014839850&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fgorakhpur%2Fman-ride-bike-with-girl-on-gorakhpur-railway-station-watch-video%2Farticleshow%2F126319140.cms&sessionId=e4fb78b9dc8e3419237f3d82bc44a08cf4809413&siteScreenName=NavbharatTimes&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
यात्रियों ने जताई नाराजगी

यात्रियों का कहना है कि यह तो रेल प्रबंधन की नाकामी है। आखिर कोई कैसे इस तरह बेखौफ यहां आ सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक जिस तरह बाइक चला रहा था, कोई भी दुर्घटना घट सकती थी। इस दौरान उसे आते हुए और न ही वापस लौटते हुए किसी ने रोका।


स्‍टेशन पर मौजूद थी जीआरपी और आरपीएफ की फौज

किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही रेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को जानकारी होते ही आनन-फानन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। अभी तक पता नहीं चल पाया कि दुस्साहस करने वाला युवक कौन था जबकि स्टेशन पर जीआरपी से लेकर आरपीएफ की पूरी फौज मौजूद थी।


बोलने से बचते रहे संबंधित अधिकारी

इस बारे में जब संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से अभी कुछ कहने से मना किया है। उनका कहना है कि यह गंभीर मामला है, पड़ताल जारी है। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights