गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की घोषणा हुई, जिसमें गोरखपुर जनपद के ईलाहीबाग की मूल निवासी सौम्या वर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री का दायित्व मिला है।एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नव निर्वाचित इकाई मंत्री सौम्या वर्मा की स्कूली शिक्षा स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज गोरखपुर से हुई है, तथा वर्तमान समय में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग की शोध छात्रा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नवनिर्वाचित इकाई मंत्री सौम्या वर्मा ने कहा कि, “एबीवीपी के नेतृत्व छात्राओं की सक्रियता समाज तथा महिलाओं के विषय में निरंतर बढ़ रही हो, मैं विद्यार्थी परिषद का धन्यवाद व्यक्त करती हूँ कि मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाली छात्रा को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। मैं संगठन के विचार को प्रसारित करने में अपना हरसंभव प्रयास करूँगी तथा छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारे कार्य की प्राथमिकता रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights