जिले के मदनपुर क्षेत्र में गुरुवार रात गूगल मैप की गलत दिशा ने एक बार फिर हादसे की आशंका बढ़ा दी। चित्रकूट से सोनूघाट के लिए बजरी लेकर जा रहा एक ट्रालर गूगल मैप द्वारा दिखाए गए गलत रास्ते पर पहुंच गया। संकरे बांध पर फिसलने के बावजूद चालक की सतर्कता और कम गति के कारण वाहन गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, तीन ट्रालर चालक -जनीश, कैलाश और प्रियांक – चित्रकूट से सोनूघाट की ओर रवाना हुए थे। उन्होंने बड़हलगंज के आगे गूगल मैप के बताए मार्ग का अनुसरण किया, जिसने उन्हें सेमरा पुल होते हुए जाने का रास्ता दिखाया। यह मार्ग गोरखपुर जनपद के सेमरा-नवलपुर बांध से जुड़ा हुआ था, जो बेहद संकरा और जोखिमभरा निकला। जैसे ही रजनीश का ट्रालर पुल के पास पहुंचा, वाहन फिसल गया। किनारे पर लगे पेड़ों और धीमी रफ्तार की वजह से बड़ा हादसा टल गया। पीछे चल रहे दो अन्य ट्रालर चालकों ने तत्काल अपने वाहन रोक लिए।

हादसे के बाद रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिसे शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से बहाल किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों और चालकों ने गूगल मैप की गलत लोकेशन की शिकायत की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि बिना स्थल सत्यापन के नेविगेशन ऐप्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights