गुयाना में एक माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में छह छात्रों राजधानी जॉर्जटाउन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 छात्रों का घटनास्थल से रेस्क्यू किया गया है।

गुयाना फायर सर्विस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय शहर महदिया में छात्रावास की इमारत आग की लपटों में पूरी तरह से घिरी हुई थी। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि 14 बच्चों की घटनास्थल पर जबकि पांच छात्रों की मौत अस्पताल में हुई।

पुलिस संचार विभाग के निदेशक मार्क रामोतार ने कहा कि हादसे में मारे गए 19 छात्रों में से अधिकांश गुयाना के थे।पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने कहा कि वे आग के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

पुलिस बल ने एक बयान में कहा कि एक छात्रा घटनास्थल से भागने में कामयाब रही। उसने बताया कि आग लगने के समय वह सो रही थी, लेकिन जब छात्र चीखने लगे तो उसकी नींद खुली और वह घटनास्थल से सुरक्षित बाहर आ गई। छात्रा ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने घर के बाथरूम में आग देखी जो धीरे-धीरे इमारत के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights