मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर खौफनाक मौत दी थी। ऐसा ही एक मामला गुजरात के जामनगर में भी सामने आया है। रिंकल नामक महिला ने अपने प्रेमी अक्षय डांगरिया के साथ मिलकर अपने पति रवि धीरजलाल को मार दिया। हालांकि मेरठ केस में सौरभ के शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर सील कर दिए गए थे, लेकिन जामनगर में ऐसा नहीं था।

बल्कि रवि की मौत हादसा दिखाई गई। पहली जांच में हादसे में हुई मौत लगी, लेकिन रवि के परिजनों की शिकायत पर जांच की तो पुलिस को रिंकल और अक्षय के प्रेम संबंधों का पता चला। शक होने पर रिंकल से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिय। जामनगर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) आरबी देवधारा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि रिंकल ने ही अक्षय के साथ मिलकर रवि की हत्या की साजिश रची थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights