गाजियाबाद का मेयर कौन बनेगा? विधानसभा की कामायाबी को दोहराते हुए भाजपा निकाय की सत्ता पर भी कब्जा करेगी या सपा उसकी उम्मीदों पर पानी फेर देगी? बसपा करिश्मा दिखाएगी या कोई छिपा रुस्तम सामने आएगा, यह कुछ ही देर में साफ हो जाएगा। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटों की गिनती चल रही है। गाजियाबाद जिले के 9 निकायों की चार स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। नगर निगम गाजियाबाद की मतगणना अनाज मंडी गोविंदपुरम में हो रही है। नगर निगम चुनाव की मतगणना 37 चरणों में पूरी होगी।

गाजियाबाद में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सुनीता दयाल को उम्मीदवार बनाया। सपा ने पूनम यादव को मुकाबले में उतारा तो बसपा ने निसारा खान को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने पुष्पा रावत और आम आदमी पार्टी ने जानकी जगत बिष्ट को मैदान में उतारा था। गाजियाबाद नगर निगम के लिए 41.43 फीसदी वोटिंग हुई। नगर निगम के 1264 बूथ पर 2528 ईवीएम लगाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights