गाजा शहर पर इजरायली हवाई हमले में 7 अक्टूबर को ्रइस्रइल पर हुए हमले की साजिश रचने में शामिल हमास का वरिष्ठ कमांडर मारा गया।

इस्राइल रक्षा बलों ने यह जानकारी दी है। इस्रइली सेना ने कहा कि मारे गए कमांडर का नाम अयमान शोवाडेह है, फिलहाल वो हमास की शेजैया बटालियन का डिप्टी कमांडर था और पहले हमास के संचालन मुख्यालय में एक प्रमुख ऑपरेटिव था।

शोवाडेह ने इस्रइली सैनिकों के खिलाफ कई हमलों का संचालन किया था। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने दावा किया कि यह व्यक्ति शहर के शेजैया में हाल ही में आईडीएफ अभियानों में मारे गए 150 से अधिक आतंकवादियों में से एक था।

इस्राइली सेना ने सक्रिय आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए लगभग दो सप्ताह तक शेजैया को निशाना बनाया। सेना ने घोषणा की कि उसने शेजैया में मिशन पूरा कर लिया है।

उधर, वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह के पास अबवीन गांव में एक छापे के दौरान इस्राइली सेना ने एक युवा फिलिस्तीनी की हत्या कर दी।

फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मृतक की पहचान बताए बिना कहा, हमारे दल ने सिर में गंभीर चोट लगने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति को गांव से बाहर निकाला।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस्रइली बलों ने गांव में धावा बोला, गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें युवक घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights