ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने 75वें गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को भारत के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वि की सर्वाधिक गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिटेन एवं भारत के साथ काम करने को लेकर वह आशान्वित हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे  संदेश में ब्रिटेन के महाराजा ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि राष्ट्रमंडल की इस विशेष 75वीं वषर्गांठ वर्ष में हमारे संबंध फलते-फूलते रहेंगे।

यह  हमें एकजुट करने वाले स्थाई मूल्यों और आकांक्षाओं की उपयुक्त स्मृति हैं।’ महाराजा चार्ल्स तृतीय की उम्र भारतीय गणराज्य के समान ही है।

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान, भारत सरकार अधिनियम 1935 के स्थान पर लागू हुआ था जो औपनिवेशिक काल से ब्रिटिश राज की विरासत थी।

पिछले साल जी 20 की सफल अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई देते हुए, चार्ल्स तृतीय ने कहा,‘मैं आशान्वित हूं कि हमारे देश, दुनिया की सबसे गंभीर वैिक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights