आपको बतादें कि गंगा के तट पर तंबुओं का शहर बसाने की तैयारियां तेजी से चल रही है। बता दें कि 23 नवंबर से मेला चालू हो जाएगा और 24 नवंबर को विधिवत तरीके से शुभारंभ होगा। जिला पंचायत की ओर से मेला आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जाने लगी हैं। मेला स्थल तक पहुंचने के लिए विदुरकुटी से तीन किलोमीटर लंबा रास्ता बना दिया गया है। वहीं एक रास्ता गंज से बनाया गया है। यानि दो रास्तों से मेले में पहुंचा जा कसेगा।
फिलहाल रास्ते बनाए जा रहे हैं। दीपावली के तुरंत बाद पथप्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मेला स्थल पर सीसीटीवी से नजर रखी जानी है। सभी चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिससे कंट्रोल में बैठे ही हर जगह की सटीक जानकारी मिल सके।
अभियंता जिला पंचायत कपिल ने बताया कि मेला स्थल तक पहुंचने के लिए दो मुख्य रास्तों को बनाया गया है। अब मेला परिसर के अंदर के रास्तों को बनाने के लिए काम चल रहा है। इस बार लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम दो दिन होंगे। मेला स्थल का दायरा भी बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights