दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (18), अभिषेक (20) और रोहित (25) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया।

दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चौक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे।

कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां तीनों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights