उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इसी वजह से बस्ती जिले में शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने से दो दर्जन गांवों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। आज सुबह नदी खतरे के निशान 92.730 से 0.44 सेमी. ऊपर बह रही है। 

कई गांवों हुए जलमग्न
बाढ़ का पानी सुबिका बाबू गांव में चारों तरफ फैल गया है, जिससे सुबिका बाबू गांव मैरूड हो गया है। कटरिया चांदपुर तटबन्ध पर खंजाचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव निरन्तर बना हुआ है। इस तटबन्ध के कटरिया गांव के सामने बने ठोकर नम्बर-1 पर तथा गौरा सैफाबाग तटबन्ध पर पारा गांव के सामने तेज दबाव के साथ पानी बह रहा है। नदी सुबिका बाबू के पूरब तरफ कटान कर रही है जहां पर बाढ़ खण्ड द्वारा कटान रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है।        

कई गांवों में बाढ़ का खतरा 
बाढ़ ग्रस्त गांव भरथापुर, कल्याणपुर गांव की मुख्य मार्ग पानी में डूब गया है। गांव के लोग घुटने भर पानी में आ जा रहे है। नदी का जलस्तर में अगर आज वृद्धि हुई तो बाढ़ का पानी टेड़वा, लोहार का पुरवा, विशुनदासपुर, केवटहिया का पुरवा, अशोकपुर, खंजाचीपुर सहित दो दर्जन गांव में पहुंच जायेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ईरान संकट के बीच सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार ने इसको लेकर एक समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह समिति की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रियों ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। तीनों मंत्रालयों से उम्मीद की जाती है कि वे भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है Snap On Smile Do This For 30 Minutes A Day And Earn ₹462,000 Per Day PINC In Meerut, A Young Girl Becomes A Millionaire PINC इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर भारत की समग्र ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे, जिसने जहाजरानी लाइनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहेंगे और इस विषय पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद, जिसने वैश्विक ऊर्जा मार्गों को प्रभावित किया है, विविध खरीद के माध्यम से भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल! सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध खरीद के माध्यम से, हमने आज जो मात्रा सुरक्षित की है, वह इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से आने वाली मात्रा से अधिक है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत को एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, शर्मा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लागत वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन किया है।

Verified by MonsterInsights