कोलंबिया के एमेज़ॉन फॉरेस्ट (जंगल) में 1 मई को एक खतरनाक हादसा हुआ था। कोलंबिया के एमेज़ॉन जंगल में 1 मई को एक प्लेन क्रैश हो गया था। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। क्रैश हुए प्लेन में 4 बच्चे भी थे, जो इस हादसे के बाद लापता हो गए थे। पिछले 40 दिनों से चारों बच्चों को ढूंढने की कोशिश जारी थी। कई लोगों को ऐसा भी लग रहा था कि इतने दिनों के बाद अब उन बच्चों का ज़िंदा मिलना मुश्किल होगा, पर इसके बावजूद सर्च टीम ने हार नहीं मानी। 40 दिनों के बाद अब उनकी कोशिश आख़िरकार रंग लाई है।


प्लैन क्रैश के बाद लापता हुए चारों बच्चे मिल गए हैं और वो भी ज़िंदा। प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद इन बच्चों को कोलंबिया में एमेज़ॉन के जंगल में ज़िंदा ढूंढ निकाल लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार चारों बच्चों में 4, 9, 13 साल के साथ एक 11 महीने का शिशु भी था। चारों को ज़िंदा ढूंढ निकाल लिया गया है। इस बात की जानकारी कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो (Gustavo Petro) ने दी।


40 दिनों से कोलंबिया एमेज़ॉन में लापता चल रहे बच्चों का ज़िंदा मिलना किसी चमतकार से कम नहीं माना जा रहा। हालांकि चारों बच्चों के ज़िंदा मिलने में सर्च टीम की लगातार कोशिश की सबसे अहम भूमिका है।

1 मई को कोलंबिया के एमेज़ॉन फॉरेस्ट में हुए प्लेन क्रैश में जिन 3 लोगों की मौत हुई थी, उनमें से एक इन बच्चों की माँ थी। साथ ही एक अन्य शख्स के साथ ही इस प्लेन क्रैश में पायलट की भी मौत हो गई थी।

सर्च ऑपरेशन की कामयाबी के बाद चारों बच्चों को देश की राजधानी बोगोटा (Bogota) लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights