सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर कोरियोग्राफर जानी मास्टर को दिए जाने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली में मंगलवार को होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए कोरियोग्राफर को दिया गया आमंत्रण भी वापस ले लिया है।

जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है।

बता दें कि उन्हें 2022 की तमिल फिल्म ‘तिरुचित्रम्बलम’ के गीत ‘मेघम करुक्कथा’में किए गए काम के लिए सम्मानित किया जाना था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने चार अक्टूबर को जारी नोट में कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र मुकदमा दर्ज होने से पहले दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights