दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने पंजाब के समकक्ष भगवंत मान के साथ 11 मई को दक्षिणी दिल्ली में एक रोड शो में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।

शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का यह पहला रोड शो होगा।

मुख्यमंत्री जेल परिसर से रात लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने आवास पहुंचे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘दक्षिणी दिल्ली में रोड शो होगा। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो में हिस्सा लूंगा।’

‘आप’ ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में एक जून तक की जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल के गेट नंबर चार से बाहर आए तो जोर-शोर से उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान ढोल बजाए गए और नारेबाजी भी की गई। केजरीवाल के घर के बाहर भी ऐसा ही नजारा था, जहां लोग उनके हिरासत से रिहा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights