फतेहपुर में नगर क्षेत्र के रहने वाले लोगों को अब गैस सिलेंडर के इंतजार नही करना होगा क्योंकि गैस पाइप लाइन के जरिए घरों में गैस की सप्लाई शुरू हो गई है। जिसका लोकार्पण जिले की सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया है।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में शहरी गैस पाइप लाइन परियोजना का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम में आये लोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि विगत दो साल पहले शहर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम आइजीएल शुरू किया गया था।जिसका आज लोकार्पण किया गया है और एक घर पर खुद गैस पाइप लाइन से पहुची गैस चूल्हा को जलाकर देखा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा की पाइप लाइन से पहुचने वाली गैस से दुर्घटना भी कम है और बड़ा हादसा भी नही होगा।अभी प्रथम चरण में 3 हजार नगर क्षेत्र के घरों में कनेक्शन हुआ है और करीब 100 सौ घरों में चालू हो गया है।अब घरों पर पीएनजी से खाना पकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights