वाराणसी। दशहरे के बाद श्री चेतगंज रामलीला समिति की नक्कटैया हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ के दिन होगी। काशी के लक्खा मेले (जिसमें एक लाख से अधिक लोग आते हैं) में शुमार इस मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला इस वर्ष 137वें साल में प्रवेश कर गया। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि चेतगंज की विश्व प्रसिद्ध नक्कटैया मेले की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। हर साल की तरह इस साल भी मेले में वाराणसी, मध्य प्रदेश के कई जिलोंम, प्रयागराज, मेजा, झूसी, सुल्तानपुर, जौनपुर आदि इलाकों से झांकिया आएंगी। इसमें हमास-इजरायल युद्ध पर आधारित झांकी और मंगलयान पर बनी झांकी प्रमुख होगी।
अध्यक्ष अजय गुप्ता बच्चा ने बताया कि परंपरा के अनुसार मेले का शुभारम्भ ठीक 12 बजे रात में चेतगंज थाने के पास पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैनऔर जिलाधिकारी एस राजलिंगम करेंगे। इसके बाद लाग विमान और झांकियां अपने पारंपरिक रस्ते से नक्कटैया स्थल पहुंचेंगे और नक्कटैया के बाद मेला समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights