सांसद दानिश अली आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने दिल्ली में पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, बीजेपी नेता लाल सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लाल सिंह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री रहे हैं। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले साल दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। दरअसल, दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी के चलते उन्हें BSP ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, आज दानिश अली ने पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से चुनाव लड़ सकते हैं।

दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपी नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं। दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं। आज हम एक दोराहे पर खड़े हैं, आज फैसला लेने का वक्त आ गया है। हमें विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है। लेकिन इनसे लड़ने के लिए कुछ अड़चनें आ रही थी। इसलिए मैंने ये फैसला लिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

महीनों बाद भारत लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा आने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। वीडियो में प्रियंका पीली रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैंस के फेवरेट जीजू निक जोनस भी एथनिक अवतार में दिख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights