कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई।

इस बैठक में कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। बैठक में भाग लेने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे।

कांग्रेस सीईसी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है।

बैठक में विभिन्न स्‍क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में दिल्ली, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया और प्रत्याशियों की पहली सूची कुछ दिनों के भीतर जारी हो सकती है।

कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights