मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर भ्रष्टाचार एवं तानाशाही के विरोध में कल ने नई मंडी थाने का घेराव कर भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी अधिकारियों का इलाज करने का कार्य करेंगे। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश महासचिव निखिल चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर में सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार की जननी बन बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार में संयुक्त अधिकारियों का इलाज नहीं किया गया तो प्रदेश की जनता एवं किसानों के लिए यह लाइलाज की बीमारी बन जाएंगे उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की संरक्षण में खनन माफियाओं द्वारा भ्रष्टाचार के ग्राफ को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में भी किसानों के किसी भी कार्य को बिना रिश्वत के नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी अनजान बनकर अपना हिस्सा धीरे से लेकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश महासचिव चौधरी निखिल ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने का घेराव करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का कारण लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर गरीब की आवाज बुलंद कर उनको इंसाफ की दहलीज तक ले जाने का कार्य करती है । उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights