आज यानी सोमवार की शाम को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन विधायक पद की शपथ लेंगी। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ इंडी एलाइंस के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्रिगण भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को पराजित किया। कल्पना सोरेन ने दिलीप को 27,149 वोटों से पराजित कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी इतनी बढ़ गई है कि राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। कल्पना सोरेन के विधायक बनने के बाद राज्य के नेतृत्व में परिवर्तन से लेकर मंत्री बनने तक की अटकलें लगाई जा रही है। वर्तमान में इस समय झारखंड सरकार में मंत्री का एक पद खाली हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य के नेतृत्व में अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights