उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कब्रिस्तान के बाउंड्री के पास शिवलिंग मिली है। दावा किया जा रहा है कि यह शिवलिंग 150 साल पुराना है। शिवलिंग का पता चलने के बाद श्रद्धालुओं ने यहां शिवलिंग की साफ-सफाई की और जलाभिषेक भी किया। यह मामला मोदीनगर तहसील क्षेत्र में गांव आबिदपुर मानकी का है।
एसडीएम पूजा गुप्ता ने मीडिया को बताया, ”कुछ दिन पहले मामला हमारे संज्ञान में आया है। मानकी गांव में एक पुराना कब्रिस्तान है, जहां एक शिवलिंग और एक कब्र अगल-बगल स्थित बताई जा रही है। मौके पर जाकर गहनता से जांच की जाएगी और रिकॉर्ड सत्यापन किया जा रहा है, और उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। कब्रिस्तान कथित तौर पर 20-30 साल से अधिक पुराना है, जबकि प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर, शिवलिंग और कब्र दोनों कम से कम 8-10 साल पुराने होने का अनुमान है।”
